40 के बाद वजन बढ़ाने से पहले जाने — कोन सी गलती पड़ सकती हैं भारी।। Before you gain weight after 40, know which….

हमारे शरीर में उम्र के 40 साल के बाद बहुत सारे बदलाव होने लगते हैं। जैसे कि, मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता हैं, हार्मोनल में परिवर्तन होते हैं और 40 साल से पहले तक जो शारिरिक सक्रियता होती हैं वह भी 40 के बाद कम हो जाती हैं। ऐसे में लोग कमजोर शरीर या घटते वजन को देखकर वजन बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सवाल यह है की क्या 40 के बाद वजन बढ़ाना सुरक्षित है?

अगर हां, तो कैसे बढ़ाया जा सकता हैं वजन जिससे शरीर पर इसका कोई भी बुरा प्रभाव ना पड़े?

तो चाहिए हम इस ब्लॉग में जानेंगे 40 साल के बाद अपनी सेहत को बिना नुकसान पहुंचाएं। वजन बढ़ाने से पहले ऐसी कोन सी गलतियां है, जो करने पर पड़ सकती है भारी। और क्या हैं सही, सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके

1. सबसे बड़ी गलती बिना कुछ जाने ज्यादा खाना

अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए बिना कुछ जाने बिना कुछ सोचे – समझे मिठाइयां, फास्ट फूड और ऑयली ज्यादा खाने लगते हैं। ये लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा खाएंगे, उतना ही जल्दी वजन बढ़ेगा।

लेकिन 40 के बाद इस तरीक़े से वजन बढ़ाना उनके लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

क्योंकि —
  • इस उम्र में पाचन तंत्र पहले जैसा मजबूत नहीं होता हैं।
  • ज्यादा तला -भुना खाने से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर का खतरा बढ़ सकता हैं।
  • हार्ट और लीवर पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।
सही तरीका:

वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी कैलोरी लेना चाहिए —

  • ड्राई फ्रूट्स ( काजू, बादाम, अखरोट)।
  • देसी घी, पनीर, दूध और दही।
  • एवोकाडो, मूंगफली और नारियल तेल।
  • ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस।

ये सभी चीजें खाने से आपको उर्जा मिलेगी। और आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाएगी।

2. एक्सरसाइज से दुर भागना

40 के बाद मसल्स जल्दी ढीली पड़ने लगती हैं। सिर्फ खाना बढ़ाने से वजन तो बढ़ जाएगा, वो भी फैट के रूप मे वजन बढ़ेगा मसल्स नहीं। और फिर शरीर ढीला और अनफिट दिखेगा।

सही तारीका :
  • रोज आधा घंटा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करे ( योगासन, हल्के डंबल या पुसअप)।
  • सूर्य नमस्कार या साइकिलिंग करे।
  • रोज सुबह वाकिंग और स्ट्रेचिंग करें।
  • एक्सरसाइज करने से मसल्स बनते हैं, भूख अच्छी लगती हैं और शरीर का शेप ठीक बनता।

3. हेल्थ चेकअप को टालना

40 की उम्र होते ही शरीर में कई सारी बीमारियां अपना घर बना लेती हैं, जैसे शुगर, थायराइड, लीवर या हार्मोनल असंतुलन। यदि आप समय पर ध्यान न दें, तो वज़न बढ़ाने की आपकी कोशिश आपके स्वास्थ्य पर उलटा असर डाल सकती है।

सही तारीका :
  • हर 6 माह में बेसिक हेल्थ चेकअप करवाए।
  • कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और थायराइड की जांच जरूर करवाएं।
  • डॉक्टर या न्यूट्रीशनिष्ट को अपनी बॉडी टाइप के अनुसार डाइट प्लान लिखवा लें।

4. प्रोटीन और फाइबर की कमी

अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए कार्बोहाइड्रेट जैसे कि चावल, मैदा और आलू ज्यादा खाते हैं। इससे वज़न तो बढ़ता है, लेकिन शरीर में फैट बढ़ता है, मसल्स नहीं।

सही तारीका :
  • प्रोटीन के लिए अंडा, पनीर, राजमा, दाले, सोया, टोफू खाने में शामिल करें।
  • फाइबर के लिए हरि सब्जियां, ब्राउन राइस और फ्रूट्स खाए।
  • हेल्दी फैट्स — बादाम, मूंगफली, देसी घी, नारियल तेल इन सभी चीज़ों से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेंगी और वजन भी बढ़ेगा।

5. समय पर भोजन न करना

नियमित टाइम से खाना न खाना, देर रात तक स्नैकिंग करना या सुबह का नाश्ता लेने से नजरअंदाज करना मेटाबॉलिज्म को धीमा करता हैं।

सही तारीका :
  • रोज अपने नियमित समय पर तीन मुख्य भोजन ले।
  • सोने से पहले कम से कम 2 घंटे पहले रात का खाना खाएं।
  • सुबह का नाश्ता पौष्टिक बनाएं।
टिप:

अगर दिनभर काम ज्यादा है, तो बीच मे छोटे हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स या फ्रूट शेक लें।

6. तनाव और नींद को अनदेखा करना

तनाव और नींद की कमी वजन पर सीधा असर डालती हैं। तनाव से कोर्टिसाल हार्मोन बढ़ता है, जो शरीर में फैट को स्टोर करता हैं और मसल्स को कमजोर बनाता हैं।

सही तारीका :
  • रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद ले।
  • अपनी दिनचर्या में प्राणायाम, ध्यान और योग शामिल करें।
  • सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाए रखें।

7. सप्लीमेंट्स पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना

जल्दी वजन बढ़ाने की चक्कर में बहुत से लोग प्रोटीन पाउडर या गेनर सप्लीमेंट्स लेना सुरु करते हैं। ये सप्लीमेंट्स 40 के बाद किडनी, लीवर और हार्मोन पर बुरा प्रभाव डाल सकते है।

सही तारीका :
  • पहले डॉक्टर की सलाह ले।
  • अगर सप्लीमेंट्स लेना जरूरी हैं, तो प्राकृतिक प्रोटीन के साथ ले।
  • मूंग स्प्राउट्स, दूध, अंडा, सोया और पनीर ये घरेलू विकल्पों को आप।

8. 40 साल के बाद वजन बढ़ाने के फायदे और सावधानियां

सही तरीके से वजन बढ़ाना फायदेमंद होता हैं —

  • उम्र से जुड़ी कमजोरी दूर होती हैं।
  • शरीर को ताकत मिलती हैं।
  • इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता हैं।
लेकिन ध्यान रखें :

अगर वजन बढ़ाने के दौरान ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, गैस या थकान का बढ़ना महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले। याद रखें वजन बढ़ाना स्वास्थ्य सुधारने के लिए होना चाहिए न की सिर्फ दिखाने के लिए।

9. डॉक्टर से कब सलाह ले

यदि नीचे दिए लक्षण दिखे तो खुद से वज़न बढ़ाने की कोशिश न करें —

  • बार – बार थकान या नींद न आना।
  • पेट में सूजन या भूख न लगना।
  • थायराइड या हार्मोनल समस्या है।
  • पहले से हृदय या ब्लड प्रेशर की समस्या है।

ऐसे में डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह लेना सुरक्षित रहेगा।

10. सही तरीके से वजन बढ़ाने की डेली रूटीन —

  • सुबह — भीगे बादाम + हल्का गर्म दूध (केसर या हल्दी के साथ)
  • नाश्ता — ओट्स, पनीर सैंडविच या पराठा + दही
  • दोपहर — दाल चावल, सब्जी, सलाद + घी का तड़का
  • शाम — मूंगफली या ड्राई फ्रूट स्मूदी, बनाना शेक
  • रात — हल्का खाना + एक गिलास दूध

निष्कर्ष :

40 साल के बाद भी वजन बढ़ाना संभव और पूर्णतः सुरक्षित है। बशर्तें आप इसे सही तरीके से करें। यह उम्र शरीर की देखभाल और संतुलन करने की होती हैं। जल्दबाजी या गलत खाना -पान आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और समय -समय पर हेल्थ चेकअप —- यहीं है हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने की असली कुंजी।

याद रखें :

स्वास्थ्य शरीर ही असली सुंदरता है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top