
अगर आप अपना वजन घटाने की सोच रहे है। और हेल्दी लंच रेसिपी तलाश रहें है? तो यह पोस्ट आपके लिए मददगार साबित होगी। इस पोस्ट मे हम आपको वज़न घटाने की हेल्दी लंच रेसिपी बताने वाले है। जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हल्की, पौष्टिक भी है और Fat Burn करने में मददगार भी है।
आज कल की व्यस्त दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम बन गई है। वजन कम करने के लिए वर्कआउट करना जीतना जरूरी है उतना ही सही डाइट लेना भी जरूरी है। अगर दोपहर का खाना Lunch हेल्दी और बैलेंस्ड हो, तो वजन घटाना बहुत ही आसान हो जाएगा। क्या आप वजन कम करने में मदद हो ऐसा ऑप्शन ढूंढ रहे है? तो इस पोस्ट में हम आपको 7 असरदार हेल्दी लंच रेसिपी बता रहे है। जिन्हें आप अपने किचन में ही आसानी से बना सकते है। जिसमें स्वाद और सेहत दोनों मिलेगा।
1. ओट्स खिचड़ी
समय: 15 मिनट सर्विंग 2
सामग्री :
- 1 कप ओट्स
- 1/2 कप मूंगदाल
- सब्ज़ियां
- अदरक
- हलका मसाला
विधि:
- ओट्स, दाल और सब्जियों को प्रेशर कुकर में पकाए।
- नमक और मिर्च डालकर सर्व करें।
Low Gi Meal-Sugar Control और Weight Loss मे सहायता।
2. ग्रिल पनीर सलाद 🥗
समय: 7 मिनट। सर्विंग 1
सामग्री:
- 100 ग्राम पनीर ( लो फैट )
- टमाटर, खीरा, लेट्यूस
- काली मिर्च
- नमक
- नींबू का रस
विधि:
- पनीर को हल्का सा ग्रिल कर ले।
- सब्जियों के साथ नींबू का रस मिक्स करके डालें।
- गुनगुना सर्व करें।
High Protein, Low carb वजन घटाने मे असरदार
3. वेज सूप + मल्टीग्रेन टोस्ट
समय: 10 मिनट सर्विंग 1
सामग्री:
- 1 स्लाइस मल्टीग्रेन ब्रेड
- मिक्स सब्जियां ( गाजर, टमाटर, मटर, पत्तागोभी , काली मिर्च
- लहसुन, नमक
विधि:
- सब्जियों को अच्छे से उबालकर ब्लेंड कर लें।
- मसाले डाल दें।
- टोस्ट के साथ सर्व करें।
Light ,filling और weight Loss के लिए Best Lunch Option।
4 क्विनोआ सलाद 🥗 बाउल
समय: 10 मिनट सर्विंग 2
सामग्री :
- 1 कप क्विनोआ (उबला हुआ)
- शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, खीरा
- ऑलिव ऑयल
- नींबू का रस
- नमक
विधि:
- क्विनोआ और सभी सब्जियों को मिलाएं।
- ऊपर से निम्बू निचोड़ कर ऑलिव ऑयल डालें।
- ठंडा ठंडा सर्व करें।
Low Calorie + High Fibre _ perfect Weight Loss Lunch

समय: 20 मिनट सर्विंग 3
सामग्री :
- 1 कप मूंगदाल + 1 कप मसूर दाल
- हरि मिर्च
- टमाटर
- लहसुन _ अदरक
- तड़का लगाने के लिए (तेल, जीरा, हल्दी)
विधि:
- दोनों दाल को मिस करके प्रेशर कुकर मे पकाएं।
- दूसरे पैन में तड़का बना ले और पकी दाल में डालकर मिस कर लें।
- नमक और धनिया पत्ती डालकर गरमा गर्म परोसे।
High Protein Lunch — वजन घटाने में फायदेमंद।

समय:7 मिनट सर्विंग 1
सामग्री :
- 1 कप उबली मूंग स्प्राउट
- टमाटर , धनियां पत्ती, प्याज
- चाट मसाला, नमक
- नींबू का रस
विधि:
- सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
- मसाले और नींबू का रस डालें।
- तुरंत ही सर्व करें।
Protein + Fiber का parfect Combo _ zero oil recipe
7. ब्राउन राइस वेज बाउल

समय: 15 मिनट सर्विंग 2
सामग्री :
- 1 कप ब्राउन राइस ( उबला हुआ)
- उबली हुई मिक्स सब्जियां ( शिमला मिर्च, ब्रोकली, गाजर)
- ऑलिव ऑयल
- काली मिर्च, नमक
- नींबू का रस
विधि:
- कढ़ाई में हल्का तेल डालकर सब्जियो को हल्का सा सेक ले।
- उसमें ब्राउन राइस मिलाएं और नमक, काली मिर्च डाले।
- नींबू का रस डालकर गरमा गर्म परोसे ।
फाइबर युक्त, पाचन में मददगार और लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखे।
निष्कर्ष
यह 7 रेसिपीज है जो आपकी सोच को बदल देगी कि Weight Loss मे Lunch स्वादहीन होता है। वजन घटाने की हेल्दी लंच रेसिपी को अपनाकर आप भूखे भी नहीं रहेंगे और फीट रहकर हल्के महसूस करेंगे।
ध्यान रहे__ Regularity, portion Control और जितना सही खाना खाने की जरूरत है उतनाही पानी पीने की भी जरूरत है।
FAQs:
1) वज़न कम करने के लिए हेल्दी लंच क्या हो सकता है?
:- वज़न कम करने के लिए हल्के, पौष्टिक और फाइबर युक्त लंच जैसे ओट्स खिचड़ी, ग्रिल पनीर सलाद, वेज सूप और मल्टीग्रेन टोस्ट, क्विनोआ सलाद, मिक्स दाल तड़का, मूंग स्प्राउट चाट और ब्राउन राइस वेज बाउल आदर्श हैं।
2) क्या वजन घटाने में विशेष रेसिपियों का कोई लाभ है?
:- हाँ, ये रेसिपियाँ स्वादिष्ट, पौष्टिक, हल्की और फैट बर्न करने में मददगार होने के साथ-साथ वजन घटाने में प्रभावी हैं।
3) इन हेल्दी लंच रेसिपी बनाने में कितनी समय लगती है ?
:- इन रेसिपिया को बनाने में लगभग 7 से 20 मिनट का समय लग सकता है।
4) क्या ये रेसिपी नियमितता और Portion Control के साथ बेहतर परिणाम देती हैं?
:- हाँ, इन हेल्दी रेसिपियों का नियमित सेवन और उचित Portion Control वजन घटाने में मददगार होता है, साथ ही सही मात्रा में पानी पीना भी आवश्यक है।
5) क्या ये रेसिपी केवल वजन घटाने के लिए हैं या स्वास्थ्य के अन्य फायदों में भी मदद करते हैं?
:- ये रेसिपिया न केवल वजन घटाने में बल्कि पाचन में सुधार, फाइबर सेवन बढ़ाने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायता करती हैं।



Nice
I love this grill paneer salads recipe
Best recipes