
वजन घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपी:
लंच टाइम मतलब दोपहर का खाना हम सभी के भूख का समय होता हैं। और फिर इस टाइम ज्यादातर लोग हेवी खाना खा लेते है। या कुछ ऐसा जो झटपट बनाकर खाया जा सके। फिर इसी वजह से बड़े ही आसानी से वज़न बढ़ने लगता हैं।
यदि आप दोपहर के खाने में सही ऑप्शन चुनते हैं, तो वज़न घटाने के साथ _ साथ स्वादिष्ट भारतीय लंच का आनंद ले सकते हैं। वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपीज में हम आपके लिए 5 ऐसे भारतीय रेसिपीज लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है और स्वादिष्ट भी। जो आपको फिट और एनर्जेटिक रखेगा। तो आइए जानते हैं 5 Best Healthy Indian Lunch Recipes For Weight Loss.
वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपी Healthy Indian Lunch Recipes for Weight Loss

सामग्री :
- 1 कप ब्राउन राइस
- गाजर, मटर, बींस, प्याज
- हल्दी, जीरा, नमक, तेल
विधि :
ब्राउन राइस को पका लें। और थोडासा तेल गर्म करें उसमें मसाले और सब्जियां डालकर तले फिर राइस डाल दें और अच्छे से मिक्स करें।
फायदे :
Complex Carbs, Fiber Rich, Slow Digestion_ जो वज़न घटाने में सक्षम होते हैं।
Tip: फ्राइड राइस की जगह पुलाव का हेल्दी वर्ज़न ट्राय करें।

सामग्री:
- 1/2 कप ब्राउन राइस
- 1/2 कप मूंग दाल
- अदरक, सब्ज़ियां
- हल्दी, जीरा
विधि :
चावल और दाल को मिक्स करके कम तेल में हल्का तड़का दे और प्रेशर कुकर में 4_5 सीटी होने तक पकाए।
फायदे :
Easy to Digest, High Protein, Light Lunch के लिए अतिउत्तम (Best)
Tip : दही और सलाद के साथ परोसे।
3. बाजरे की रोटी और मिक्सवेज सब्जी

सामग्री :
- बाजरे का आटा
- नमक, पानी
- मिक्स सब्जियां (शिमला मिर्च, लौकी, गाजर, बींस आदि)
- कम तेल में बना तड़का
फायदे:
High Fiber, Gluten Free, लंबे समय तक पेट भरा रहता हैं।
Tip: रोटी पर घी ना लगाएं, हरि चटनी के साथ परोसे।
4. ओट्स चीला और हरी चटनी

सामग्री:
- 1 कप ओट्स (बारीक पीसा हुआ)
- टमाटर, हरि मिर्च, प्याज, धनियां
- हल्दी, नमक, पानी
विधि :
बेसन जैसा घोल बनाकर नॉन स्टिक तवे पर तेल रहित चिला बनाए।
फायदे :
Fiber Rich, Low Calorie, Long Lasting Energy
Tip : मिंट_ कोरिएंडर चटनी के साथ परोसे। चटनी के साथ परोसे।
5. पनीर भूंजी और सलाद

सामग्री:
- पनीर ( लो फैट)
- शिमला मिर्च, टमाटर
- प्याज, हल्के मसाले
- थोडा तेल
विधि :
प्याज और टमाटर का तड़का लगाए, फिर पनीर और मसाले डालकर हल्का भुने।
फायदे :
High Protein, Low Carb, वजन कम करने के लिए सर्वोत्तम लंच
Tip: बाजरे की रोटी या सलाद के साथ परोसे।
वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपी के लिए कुछ Bonus Tips __Lunch में क्या Avoid करें।
- तली हुईं चीजें ( पकोड़े, फ्राइड राइस)
- ज्यादा तेल, घी, क्रीम वाले आइटम
- ज्यादा रिफाइंड रोटी/ व्हाइट ब्रेड
- मिठे पेय/ कोल्ड ड्रिंक
निष्कर्ष :
लोग समझते हैं कि हेल्दी खाना मतलब बोरिंग खाना। पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर थोड़ी प्लानिंग और सही रेसिपीज से आप स्वाद और सेहत दोनों का मज़ा लें सकते हैं। “वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपी” में बताई गई 5 रेसिपीज को आप अपनी दिनचर्या मे शामिल करें और Sehat Ki Rasoi के साथ फिटनेस कि दिशा में कदम बढ़ाए
FAQs
1) वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपी क्या हैं?
:- वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच रेसिपी में आप ब्राउन राइस वेज पुलाव, मूंग दाल खिचड़ी, बाजरे की रोटी और मिक्सवेज सब्जी, ओट्स चीला और हरी चटनी, और पनीर भूंजी और सलाद जैसी आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज शामिल कर सकते हैं।
2) ब्राउन राइस वेज पुलाव बनाने की विधि क्या है?
:- ब्राउन राइस को अच्छी तरह से पकाएं। एक पैन में थोडा तेल गर्म करें, उसमें मसाले और सब्जियाँ डालकर भुने, फिर इन सबको मिलाकर पकाए गए ब्राउन राइस के साथ अच्छी तरह मिलाएँ।
3) मूंग दाल खिचड़ी के क्या फायदे हैं और इसे कैसे बनाएं?
:- मूंग दाल खिचड़ी आसानी से पचने योग्य, उच्च प्रोटीन वाली और हल्का भोजन है। इसे बनाने के लिए, चावल और दाल को मिलाकर कम तेल में हल्का तड़का दें और प्रेशर कुकर में 4-5 सीटी होने तक पकाएँ।
4) बाजरे की रोटी और मिक्सवेज सब्जी के फायदें क्या हैं?
:- बाजरे की रोटी और मिक्सवेज सब्जी फाइबर से भरपूर, ग्लूटेन मुक्त हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं। ये वजन घटाने में सहायक हैं।
5) वज़न घटाने के लिए भारतीय लंच में किन खाने से बचें?
:- वज़न घटाने के लिए तली हुई चीजें जैसे पकोड़े और फ्राइड राइस, ज्यादा तेल और घी वाले आइटम, रिफाइंड रोटी या व्हाइट ब्रेड, और मीठे पेय या कोल्ड ड्रिंक से बचें।


