इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स: Immunity Booster Foods in Hindi
इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा शक्ति) से ही हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता पाता हैं। बदलते मौसम, शारीरिक तनाव और प्रदूषण के इस दौर में हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं रखना जरूरी हैं। क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाता हैं, और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता हैं। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत (strong) है, तो आप केंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी जीत सकते हैं।
अगर आप बदलते मौसम के साथ बार – बार सर्दी, खांसी होती हैं या बुखार आता हैं, तो इसका मतलब है आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर (veek) है। और जिसकी इम्यूनिटी कमजोर हो उसे इनयूनोडेफिशियंसी नामक विकार और संक्रमणों का खतरा हमेशा बना रहता हैं। और फिर ऐसे में डॉक्टर भी यही सलाह देते है। इम्यूनिटी मजबूत बनाएं रखने का, तो आइए जानते हैं इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण, इम्यूनिटी क्षमता कैसे बढ़ाएं और कुछ ऐसे नेचुरल “इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स” और आसान घरेलू उपाय जिसे अपनाकर आप अपनी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
क्या हैं? कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण:
कमजोर इम्यूनिटी कई प्रकार की बीमारियों को आमंत्रित करती हैं। इसीलिए इसके लक्षण जानना बहुत जरुरी हैं।
1.सर्दी / जुकाम
इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से बार – बार सर्दी – खांसी और जुकाम होना स्वाभाविक है। यदि बदलते मौसम में बार – बार जुकाम, सर्दी और खांसी होती हैं, तो समझ जाइएगा की आपकी इम्यूनिटी कमजोर है।
2. पेट की समस्या
कमजोर इम्यूनिटी होने के मुख्य लक्षण यह भी है, जैसे की एसिडिटी होना, उल्टी लगना, पेट में दर्द होना, कब्ज होना, दस्त लगना। फिर ऐसे में बैक्टीरिया बड़े ही आसानी से शरीर पर अटैक कर पाते है। और पेट संबधी अनेक समस्याओं का कारण बनते हैं।
3. थकान होना
बिना काम किए शरीर थका हुआ महसूस होना, बदन दर्द होना, सुस्ती आना यह सारे लक्षण इम्यूनिटी कमजोर होने के हैं। कमजोर इम्यूनिटी होने पर शरीर बैक्टीरिया के विरुद्ध लड़ता रहता हैं। इसी कारण शरीर मे तनाव और थकान महसूस करता हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय:
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल का चुनाव करना चाहिए, पर्याप्त नींद ले, रोज एक्सरसाइज करें, वज़न संतुलित रखें, स्वस्थ जीवन शैली अपनाए, विटामिन – सी, डी और आयरन का पर्याप्त मात्रा मे सेवन करें, नशीले पदार्थों का सेवन न करें, प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करें और सबसे जरूरी स्ट्रेस ना लें।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 7 आसान घरेलू उपाय
1. लहसुन (Garlic)
कच्चे लहसुन की एक कली रोज़ सुबह खाली पेट खाना चाहिए। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
2. शहद और तुलसी
गर्म पानी में एक चम्मच शहद और तुलसी के कुछ पत्तियां डालकर पीने से गला साफ रहता हैं और सर्दी जुकाम से बचाव होता हैं।
3. हरि सब्जियां
शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर और पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालते है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
4. नींबू और आंवला
नींबू और आंवला दोनों ही Vitamin C का भरपूर स्रोत हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं।
- रोज़ सुबह खाली पेट आंवले का जूस या नींबू पानी पीने से लाभदायक होता हैं।
5. ड्राई फ्रूट्स और बीज
चिया सीड्स, अखरोट, बादाम और जिंक पर्याप्त मात्रा मे पाया जाता हैं, और यह शरीर की डिफेंस सिस्टम को एक्टिव रखता हैं।
6. धूप
सुबह की हल्की (कवली) धूप में 20/25 मिनट बैठना चाहिए यह Vitamin D का सबसे अच्छा और आसान स्तोत्र होता हैं। इससे शरीर को संक्रमणों से लड़ने की क्षमता मिलती हैं।
7. योग और ध्यान
शरीर को भोजन जितना जरूरी हैं उतना ही मन की शांति ज़रूरी है।
- रोज 10-15 मिनट प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और ध्यान से इम्यूनिटी पर सकारत्मक असर पड़ता है।
निष्कर्ष :
मजबूत इम्यूनिटी हमें कई सारी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता हैं। लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाना केवल एक दिन का काम नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की एक आदत है। सही भोजन, पर्याप्त नींद, व्यायाम और सकारत्मक सोच — यही है मजबूत “इम्यून सिस्टम” का फॉर्मूला।


