शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए 5 नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक घर पे ही बनाए –जिससे एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी पर होगा सीधा असर : 5 Natural Detox Drink to Make at Home for Internal Cleansing – Which Will Have a Direct Inpact on Energy Levels and Immunity

घर पर बनाए 5 असरदार डिटॉक्स ड्रिंक: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी होने की वजह से हमारी जो दिनचर्या हैं। अनियमित खानपान, जंक फूड और प्रदूषण इसकी वजह से शरीर में टॉक्सिंस (विषैले तत्व) जमा होते हैं। और फिर यहीं टॉक्सिंस एनर्जी लेवल, डाइजेशन, इम्यूनिटी और हमारी त्वचा पर भी असर डालते हैं।

शरीर को हल्का, ताजा और एक्टिव रखने के लिए महंगे डिटॉक्स प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं – बस कुछ आसान घरेलू उपाय और पावरफुल डिटॉक्स आपके शरीर की अंदरूनी सफाई करके आपको हल्का और तरोताजा महसूस कराते हैं।

नींबू – शहद, एप्पल – सिनेमन, खीरा – पुदीना, अदरक – तुलसी और ग्रीन टी जूस यह ड्रिंक हम रोज नियमित रूप से पिए और साथ ही 15-20 मिनट एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद ले, तो ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। प्राकृतिक रूप से स्किन ग्लो करेगी और एनर्जी वापस मिलेगी । आइए जानते हैं 5 आसान और असरदार घर पर बनने वाले “डिटॉक्स ड्रिंक”

शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए 5 नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक: 5 Natural Detox Drink for Internal Cleansing in Hindi

1. एप्पल – सिनेमन डिटॉक्स वाटर

यह ड्रिंक बहुत टेस्टी होता हैं और स्किन, हार्ट दोनों के लिए फायदेमंद है।

बनाने का तरीका:
  1. एक लीटर पानी ले। उसमें सेब की स्लाइस काटकर डाल दें।
  2. दालचीनी स्टिक डालें।
  3. फिर इसे 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और दिनभर में जब भी प्यास लगे तब सादा पानी पीने की जगह यह एप्पल – सिनेमन डिटॉक्स वाटर पिए।
फायदे:
  1. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता हैं.
  2. डाइजेशन बेहतर रहता हैं.
  3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता हैं.

2. खीरा – पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक

खीरा और पुदीना दोनों ही कूलिंग एजेंट होते हैं। खीरे में 90 प्रतिशत पानी ही होता हैं। इस वजह से गर्मियों के दिनों में यह ड्रिंक तरोताजा और हाइड्रेटिंग होता हैं।

बनाने का तरीका:
  1. 1 लीटर पानी में एक खीरा ( स्लाइस में कटा हुआं ) डाल दें और पुदीने की कुछ ताजे पत्तियां डालें।
  2. उसमें 1 नींबू की स्लाइस डालकर फ्रिज में 2- 3 घंटे ठंडा होने के लिए रखें
  3. खीरा – पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक दिनभर जब भी प्यास लगे तब – तब पीते रहे।
फायदे :
  1. शरीर को ठंडक देता हैं.
  2. शरीर से गंदगी और नमक को बाहर निकालता हैं.
  3. स्किन पर ग्लो आता हैं.

3. ग्रीन डिटॉक्स जूस ( पालक -सेलरी -नींबू )

यदि आप वजन घटाने के लिए डाइट पर है, तो आपके लिए यह ड्रिंक परफेक्ट रहेगा।

बनाने का तरीका:
  1. 1 कप पालक, 1 डंठल सेलरी या फिर धनियां, आधा नींबू, आधा खीरा और थोड़ा पानी मिक्सर में डालकर पीस लें।
  2. अब छन्नी से छान लें और ताजा – ताजा पिए।
फायदे :
  1. शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता हैं.
  2. स्किन से टॉक्सिंस बाहर निकालता हैं.
  3. लीवर डिटॉक्स करता हैं.

4. नींबू – शहद डिटॉक्स ड्रिंक

बनाने मे सबसे आसान और असरदार उपाय।

  1. गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर सुबह खाली पेट पिए।
  2. इस ड्रिंक को पीने से नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड शरीर से टॉक्सिंस निकालता है और पेट की सफाई करता है।
  3. इसे पीने से लीवर साफ होकर मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता हैं।
फायदे :
  1. शरीर से टॉक्सिंस निकालता हैं.
  2. पाचन तंत्र को ठीक करता हैं.
  3. वजन घटाने में मदद मिलती हैं.

5. अदरक – तुलसी डिटॉक्स टी

सुबह – शाम मे पीने के लिए बेहतरीन हर्बल टी। बॉडी को डिटॉक्स करने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा कम रहता हैं। और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर रहता है। इसके लिए यह हर्बल टी पिए।

बनाने का तरीका:
  1. 1 कप पानी में 4-5 तुलसी की पत्तियां और 1/2 इंच अदरक कद्दूकस करके डाले।
  2. पानी को 5 मिनट तक पकाए।
  3. फिर पानी को छान ले और आधा चम्मच शहद मिलाएं
  4. आप पी सके इतना ठंडा करके ( गुनगुना ) पानी पिए।
फायदे :
  1. इम्यूनिटी बढ़ाती हैं.
  2. शरीर की सूजन को कम करता है.
  3. सर्दी – जुकाम से बचाव करता हैं.

डिटॉक्स ड्रिंक कब और कैसे पिए?

  1. ड्रिंक ज्यादा समय तक स्टोर करके ना रखे।
  2. ताजा तैयार ड्रिंक पीना चाहिए।
  3. सप्ताह में 4-5 दिन नियमित रूप से पिए।
  4. ड्रिंक मे शुगर नहीं डाले।
  5. सुबह खाली पेट या दिनभर पानी पीने की जगह डिटॉक्स वाटर ही पिए।

डिटॉक्स ड्रिंक पीने के फायदे (सारांश)

फायदा विवरण

शरीर की सफाई टॉक्सिंस बाहर निकलना इम्यूनिटी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना वजन नियंत्रण मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करना त्वचा की चमक अंदर से ग्लो करता हैं पाचन सुधार पेट का हल्का होना और एक्टिव रहना

निष्कर्ष :

डिटॉक्स ड्रिंक मतलब शरीर को अंदर से साफ करने का नेचुरल तरीका है। यह कोई दवा नहीं है बल्कि यह हमारी जीवन शैली का हिस्सा हैं। यदि आप इनमें से कोई एक ड्रिंक को रोज पीने की आदत बना लेते है, तो कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा — दोगुनी एनर्जी, चमकती दमकती स्किन और हल्का शरीर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top