सर्दियों के खास लड्डू जो इम्यूनिटी बढ़ाएं और त्वचा में निखार लाएं : सर्दियों के मौसम मे हमारे शरीर को अतिरिक्त गर्माहट और ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं। क्योंकि इस मौसम मे लोग अक्सर कमजोरी महसूस करते हैं और सर्दी-जुकाम से परेशान रहते है। इस मौसम मे ठंड की वजह से हमारी स्किन भी ड्राय होती हैं। फिर ऐसे में हमारी दादी-नानी के असरदार नुस्खे आज भी काम आते हैं —“देसी लड्डू”। यह लड्डू स्वाद मे लाजवाब होते है। और यह “हेल्दी लड्डू” आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा में नेचुरल ग्लो भी लाते हैं।
आज हम इस पोस्ट मे बात करेंगे 3 ऐसे पारंपरिक सर्दियों के लड्डू की, जो आपके शरीर को अंदरूनी ताकत देंगे, हड्डियों को मजबूत बनाएंगे। और इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा में निखार लाने में मदद करेंगे।
सर्दियों के खास लड्डू जो इम्यूनिटी बढ़ाएं और त्वचा में निखार लाएं :
1. गोंद के लड्डू — ताकत और इम्यूनिटी बढ़ाएं
सामग्री :
- 1 कप गोंद (खानेवाले)
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप देसी घी
- 1/2 कप सूखे मेवे काजू, (किशमिस, बादाम, पिस्ता)
- 1/2 kg. गुड़
- 10 gm. नारियल का बुरादा
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
गोंद के लड्डू बनाने की विधि:
- एक कढ़ाई में मीडियम आंच पर घी गरम करें।
- घी हल्का गरम होने पर उसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा मे गोंद डालें।
- गोंद को तलने पर क्रिस्पी हो जाएगा।
- इसे बाहर निकाले और ठंडा होने दें, फिर मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब कढ़ाई में बाकी घी डालकर गेहूं का आटा धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूने।
- भुने हुए आटे में ड्रायफ्रूट्स (कटे हुए) और नारियल डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
- 1 छोटा चम्मच घी मे गुड़ को पिघलाकर सभी मिश्रण के साथ गोंद, इलायची पाउडर और सोंठ डालें।
- अच्छी तरह मिक्स करके हाथों में घी लगाकर मनचाहे आकार के लड्डू बनाएं।
हेल्थ बेनिफिट्स:
- यह लड्डू डिलेवरी के बाद महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
- हड्डियां और जोड़ो को मजबूत बनाता हैं।
- शरीर को सर्दी से बचाकर इम्यूनिटी बढ़ाता हैं।
- शरीर में ऊर्जा और गर्माहट बनाए रखता हैं।
- स्किन और बालों में नेचुरल ग्लो लाने में मददगार
टिप्स :
शरीर को ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए, यह लड्डू सुबह के नाश्ते में एक लड्डू और रात को दूध के साथ एक लड्डू खाएं।
2. तिल और गुड़ का लड्डू — स्किन ग्लो और ब्लड प्याेरिफिकेशन के लिए
सामग्री :
- 1 कप तिल (सफेद तिल)
- 1/2 कप गुड़ (250 ग्राम. लगभग)
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 कप मूंगफली (भुनी हुई) वैकल्पिक
तिल और गुड़ का लड्डू बनाने की विधि :
- सबसे पहले कढ़ाई गरम करें और तिल डाले।
- धीमी आंच पर लगातार चम्मच चलाते हुए हल्के सुनहरे होने तक तिल को भूने।
- अब कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर उसमें गुड़ डालें और 2-3 चम्मच पानी डाल दें।
- गुड़ को पिघलाकर चासनी तैयार करें।
- चासनी में तिल, मुंगफली, नारियल और इलायची पाउडर डालें और लकड़ी का चम्मच चलाकर तेजी से मिक्स करें।
- अब हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
हेल्थ बेनिफिट्स :
- कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो आपके दांत और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
- गुड़ तुरंत एनर्जी देता हैं।
- यह लड्डू विटामिन और मिनरल्स का भंडार होता हैं।
- तिल शरीर को अंदर से गर्म रखकर सर्दी- जुकाम से बचाव करता हैं।
- खून साफ करता हैं और त्वचा में निखार लाता हैं।
टिप्स :
- सर्दियों के दिनों रोज 1-2 तिल-गुड़ का लड्डू खाने से शरीर ऊर्जावान और एक्टिव रहता हैं।
- गुड़ की जगह जैगरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस लड्डू मे सोंठ पाउडर डालने से –स्वाद और फायदे बढ़ जाएंगे।
3. मेथी का लड्डू — जोड़ों का दर्द और इम्यूनिटी में असरदार
सामग्री :
- 1/2 कप मेथी दाना (रातभर भिगोकर सुखा लें)
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप गुड़ (250 ग्राम. कद्दूकस किया हुआ)
- 3/4 कप घी
- 1/2 कप सूखे मेवे (काजू, बादाम, अखरोट कटे हुए)
- 2 बड़े चम्मच नारियल बुरादा
- 1 बड़ा चम्मच खसखस
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
मेथी के लड्डू बनाने की विधि :
- मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें।
- सुबह में उसे सुखों कर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें गेहूं का आटा धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूने।
- फिर पीसी हुई मेथी को 7-8 मिनट महक आने तक भूने।
- फिर दूसरे पन मे थोड़ा घी गरम करें उसमें ड्रायफ्रूट्स सुनहरे होने तक भूने। और आटा – मेथी के मिश्रण में डाल दें।
- अब खसखस, सोंठ पाउडर, इलायची पाउडर, नारियल और अजवाइन मिलाएं।
- गुड़ को पिघलाकर चासनी बना लें।
- चासनी में सभी सामग्री का मिश्रण डाल दें।
- मिश्रण को अच्छे से मिलाएं थोड़ा ठंडा (गुनगुना) होने दें।
- अब हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें
हेल्थ बेनिफिट्स :
- मेथी और गुड़ शरीर को ऊर्जा देते।
- मेथी में मौजूदा तत्व से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती हैं।
- मेथी और गुड़ शरीर को अंदर से गर्म रखता हैं।
- सीमित मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद।
- मेथी खून को शुद्ध करके स्किन और बालों में चमक लाते हैं।
लड्डू खाने का सही समय :
- सुबह नाश्ते के बाद या दूध के साथ — खाने से शरीर को पूरे दिन ऊर्जा मिलती हैं।
- शाम के समय — खाने से ठंड से बचाव और एनर्जी बनाए रखती है।
- रात को सोने से पहले (1 लड्डू)– खाने से त्वचा रिपेयर होती हैं और नींद अच्छी आती हैं।
ध्यान रखें :
एक साथ ज्यादा लड्डू नही खाना चाहिए। दिन भर में 1-2 लड्डू पर्याप्त है।
एक्स्ट्रा टिप्स :
स्किन ग्लो और इम्यूनिटी के लिए
- अपने आहार में हल्दी का दूध, सलाद और फल को शामिल करें।
- लड्डू गुनगुने पानी के साथ या हर्बल टी के साथ खाएं।
- रोज 15 मिनट सूर्य की धूप में बैठने से विटामिन डी बढ़ेगा और इसी के साथ लड्डू खाने का असर भी तेजी से दिखने लगेगा।
- पर्याप्त नींद ले और भरपूर पानी पीए। इससे त्वचा की रंगत बनी रहेगी।
निष्कर्ष :
सर्दियों के दिनों में शरीर को अंदर से गर्माहट और पोषण की ज्यादा जरूरत होती हैं। तब यह देसी लड्डू सबसे भरोसेमंद सुपरफूड साबित होते है। यह लड्डू आपकी इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ाता बल्कि त्वचा को सुंदर और हेल्दी भी बनाता हैं।
तो इस सर्दियों मे बाजार से खरीदे स्नैक्स की जगह घर पर ही बनाएं यह इम्यूनिटी बूस्टिंग लड्डू और हर बाइट में सेहत और स्वाद दोनों का ही मजा पाए।


