सप्रोउट्स: छोटी सी दाल मे छुपा बड़ा हेल्थ सीक्रिट – सेहत, एनर्जी ओर गलो का पावर हाउस Sprouts: A tiny little with a big health secret.

स्प्राउट्स: छोटी सी दाल मे छुपा बड़ा हेल्थ सीक्रेट

स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज) मनुष्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप अपनी सेहत अच्छी और वो भी प्राकृतिक तरीके से बनाना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स आपके लिए एक वरदान साबित हो सकता हैं। प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का एक जबरदस्त कॉम्बो है स्प्राउट्स। जो शरीर की इम्यूनिटी, एनर्जी और स्किन हेल्थ तीनों को एक साथ बूस्ट करता हैं।

आज हम इस पोस्ट मे जानेंगे कि स्प्राउट्स क्या होते हैं, स्प्राउट्स कैसे बनाया जाता हैं, इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें और स्प्राउट्स खाने के क्या हैं फायदे।

स्प्राउट्स क्या हैं?

स्प्राउट्स यानी अंकुरित दाने, जिन्हें कुछ घंटों के लिए या रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता हैं। जिससे उनमें छोटे-छोटे अंकुर निकल आए। इस प्रक्रिया से अनाज और दालों में मौजूदा न्यूट्रिएंट्स को एक्टिव करते है। अंकुरित दाल मे विटामिन C, B और प्रोटीन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती हैं। इसलिए स्प्राउट्स को “लाइव फूड” (जिंदा भोजन) कहा जाता हैं।

स्प्राउट्स बनाने का तरीका

सामग्री:

  • कोई भी दाल या बीज जैसे (चना, मूंग, मटकी, अलसी, मेथी आदि)
  • पानी
  • मलमल का कपड़ा या जार 

विधि:

  1. दालों को चुनकर साफ करें।
  2. चुनी हुई दालों को अच्छे से धो लें।
  3. इन्हें पानी में भिगोकर 7- 8 घंटे या फिर रातभर रखें।
  4. सुबह पानी निकालकर दालों को मलमल के कपड़े में बांधे।
  5. अब उस कपड़े को 10-12 घंटो के लिए किसी गरम जगह पर रख दें।
  6. इसके बाद दानो में छोटे सफेद अंकुर निकल आएंगे। याने कि आपके स्प्राउट्स तैयार है।

टिप:

तैयार स्प्राउट्स फ्रिज में 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता हैं। रोज सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

स्प्राउट्स खाने का सही समय और तरीका

सही समय:

  • सुबह के नाश्ते में ले।
  • या शाम को हल्के स्नैक के रूप मे ले सकते हैं।

कैसे खाना चाहिए :

  1. कच्चे स्प्राउट्स सलाद — नींबू, नमक, काला चाट मसाला डालकर।
  2. स्प्राउट्स भेल — प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती और नींबू के साथ।
  3. स्प्राउट्स चीला या पराठा — खास बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन।
  4. स्प्राउट्स सूप — सर्दियों मे गर्माहट और एनर्जी से भरपूर।
  5. दही के साथ स्प्राउट्स — स्किन और हेल्थ दोनों के लिए लाभदायक।

स्प्राउट्स खाने के 7 अद्भुत फायदे

इम्यूनिटी मजबूत बनाते है

स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन सी और एंटी आक्सिडेंट्स शरीर की रोग – प्रतिरोधक क्षमता प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं। और ठंड, खांसी – जुकाम और संक्रमण से बचाते हैं।

एनर्जी और स्टैमिना को बढ़ाते हैं

कंप्लीट प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है स्प्राउट्स। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को तुरंत (instant) एनर्जी मिलती हैं। खासकर ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वाले और वर्क आउट करने वालों के लिए स्प्राउट्स बहुत ही उपयोगी है।

वज़न कम करने में सहायक

स्प्राउट्स में फाइबर और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा मे पाए जाते हैं, जिस कारण पेट जल्दी भर जाता हैं और ओवराइटिंग नहीं होती। इसलिए यह वज़न घटाने वालों के लिए एक लो – कैलरी सुपरफूड है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को ठीक करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता हैं।

त्वचा और बालों के लिए बेहतर ऑप्शन

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए विटामिन E, जिंक और आयरन की आवश्यकता होती हैं। यह जरूरत स्प्राउट्स पूरी करता हैं। यह त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते है और झुर्रियां कम करते हैं।

इसके साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत कर डेंड्रफ और हेयर फॉल को भी कम करते हैं।

मूड फ्रेश और दिमाग तेज रखते हैं

स्प्राउट्स में मौजूदा ओमेगा -3 फैटी एसिडस और फॉस्फोरस ब्रेन की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही सेरोटोनिन लेवल बढ़ाकर मूड फ्रेश रखते हैं।

हृदय के लिए लाभदायक

स्प्राउट्स ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे दिल की सेहत अच्छी बनी रहती हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

खून की सफाई और शुगर कंट्रोल

स्प्राउट्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को संतुलित रखता हैं। इसके साथ ही यह शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालता हैं और लीवर, किडनी को डिटॉक्स करता हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट एन बेस्ट ऑप्शन है।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • बहुत ज्यादा स्प्राउट्स खाने से एसिडिटी होती हैं।
  • यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो हल्का उबालकर खा सकते हैं।
  • अंकुरित दाने हमेशा साफ पानी में बनाएं हुए, ताजे ही खाएं।
  • रात भर खुले में रखें स्प्राउट्स से दूर रहे खुले अनाज में बैक्टीरिया पनपते है।

स्प्राउट्स से बनाएं हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक

सामग्री:

  • मूंग स्प्राउट्स – 1/2 कप 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • पुदीने की पत्ती 5- 6 
  • काला नमक स्वादानुसार 
  • ठंडा पानी 1 गिलास

विधि:

सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर जूस बना लें और सुबह खाली पेट पिए — यह शरीर को डिटॉक्स करता हैं और स्किन में ताजगी लाता हैं।

निष्कर्ष:

स्प्राउट्स एक ऐसा नेचुरल सुपरफूड है जो हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी हैं। यह सबसे अच्छा और सस्ता, पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है, जो शरीर को अंदर से एनर्जी, चमक और मजबूती देता हैं।

अब नेक्स टाइम जब भी आप हेल्दी नाश्ते के बारे मे सोचे, तो याद रखें — “हर दिन थोड़ा स्प्राउट्स, हर दिन बेहतर हेल्थ का आउटपुट।”

2 thoughts on “सप्रोउट्स: छोटी सी दाल मे छुपा बड़ा हेल्थ सीक्रिट – सेहत, एनर्जी ओर गलो का पावर हाउस Sprouts: A tiny little with a big health secret.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top