छोटे बच्चों के लिए सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन-पनीर पराठा A Perfect combinationn for little ones –Paneer Paratha

छोटे बच्चों के लिए खाना बनाना मतलब सबसे बड़ी चुनौती होती हैं। क्योंकि स्वाद और पोषण दोनों का विशेष ध्यान रखना पड़ता हैं। ऐसे में पनीर पराठा एक बेहतर ऑप्शन है। और बच्चे पसंद भी करते हैं। इसमें बच्चों की ग्रोथ के लिए आवश्यक प्रोटीन, कैल्शियम और एनर्जी पर्याप्त मात्रा मे पाए जाते हैं।

अक्सर बच्चे सब्जियां और दाले खाने में बहुत ज्यादा नखरे करते हैं, लेकिन वही पोषक तत्व स्वादिष्ट पराठे के रूप मे मिले तो वे बड़े मज़े से खाएंगे। तो चलिए जानते है सॉफ्ट, हेल्दी और डाइजेस्टिव पनीर पराठा कैसे बनाएं।

यह पनीर पराठा 1-6 वर्ष तक के बच्चों के लिए परफेक्ट प्रोटीन फूड है।

बच्चों के लिए पनीर पराठा क्यों है हेल्दी ?

पनीर पराठा स्वादिष्ट होता हैं और इसमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते है, जो बढ़ती उम्र के बच्चों को आवश्यकता होती हैं।

यहां जानिए इसके फायदे :

1 प्रोटीन का पावरहाउस :

पनीर में भरपुर मात्रा में प्रोटीन होता हैं और यह बच्चों की मांसपेशियों के विकास में हेल्प करता हैं।

2 एनर्जी बूस्टर :

गेहूं का आटा और पनीर को मिलाकर एक एनर्जी से भरपूर भोजन तैयार किया जा सकता हैं, जो बच्चों को लंबे समय तक एक्टिव रखता हैं।

3 डाइजेस्टिव फ्रेंडली :

पनीर खाने से पेट भारी नहीं लगता क्योंकि यह आसानी से पच जाता हैं — खासकर 1-5 साल के बच्चों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं।

4 हड्डियों के लिए जरूरी हैं कैल्शियम :

पनीर बच्चों की हड्डियों को और दांतों को मजबूत बनाते है।

5 वेजिटेबल एड — ऑन का फायदा :

इसमें सब्जियां बारीक काटकर एड कर सकते हैं जैसे कि पालक, गाजर या मेथी — जिससे न्यूट्रीशन डबल हो जाता हैं।

पनीर पराठा के लिए आवश्यक सामग्री :

सामग्रीमात्रा
गेहूं का आटा
पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
सब्जियां (बारीक कटी हुई)
नमक
घी
जीरा पाउडर
दूध या पानी (गूंथने के लिए)
1 कप
1/2 कप
1/2 कप
स्वादानुसार (1 साल के उपर के बच्चों के लिए)
2 चम्मच
1 चुटकी
आवश्यकता नुसार

अगर बच्चा छोटा है (1-2 साल तक) तो मसाले कम डालें या पूरी तरह हटा दें।

पनीर पराठा बनाने की विधि :

1 आटा गूंथ के तैयार करें

एक छोटे कटोरे में गेहूं का आटा लें। उसमें नमक और दूध/पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। थोड़ा सा घी लगाकर आटे को ढक कर 10 मिनट के लिए रखें।

2 पनीर फिलिंग तैयार करें :

एक कटोरी में पनीर (कद्दूकस किया हुआ) ले। चाहे तो आप इसमें बारीक कटी सब्जियां मिला सकती हैं। थोड़ा जीरा पाउडर या एक चुटकी नमक डालें। (बच्चे की उम्र के अनुसार)।

3 पराठा बेले :

आटे की लोई बनाएं, हल्का बेले अब बीच में पनीर की फिलिंग रखें। अब इसे चारों तरफ से बंद करके हल्के हाथों से पराठे की तरह बेले ।

4 तवे पर सेके :

तवा गर्म होने पर थोड़ा घी डालें चारों तरफ फैलाएं और पराठा सेके। दोनों ही तरफ से सुनहरा होने तक घी के साथ सेके।

बच्चों के लिए पराठा हल्का सॉफ्ट रखें — ज्यादा क्रिस्पी या ज्यादा तला हुआ ना बनाएं।

परोसने का तरीका :

  • 1-2 साल के बच्चों के लिए : छोटे टुकड़ों में काटकर देसी घी या दही के साथ दे सकते हैं।
  • 3-6 साल के बच्चों के लिए : टमैटो सॉस, दही या पुदीना चटनी के साथ दे सकते है।
  • लंच बॉक्स के लिए : ठंडा होने पर भी स्वाद बना रहता हैं, इसलिए स्कूल लंच भी दे सकते हैं।

हेल्दी ट्विस्ट –और भी पौष्टिक बनाएं

  • रागी आटा — के साथ बनाने से और ज्यादा आयरन मिलेगा।
  • पालक पनीर पराठा — बच्चों को हरे रंग का पराठा मज़ेदार लगेगा और ज्यादा आयरन भी मिलेगा।
  • गाजर या चुकंदर पनीर पराठा — नेचुरल रंग और विटामिन दोनों मिलेगा।
  • दही के साथ परोसना — प्रोटीन + प्रोबायोटिक्स का डबल फायदा।

पोषण जानकारी ( 1 पराठे के अनुसार )

पोषण तत्व
मात्रा लगभग
कैलोरी
प्रोटीन
कैल्शियम
फाइबर
फैट
180 kcal
7-8 g
90 mg
3 g
6 g

यह हेल्दी मिल बच्चों की रोज की प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने में मदद करता हैं।

पेरेंट्स के लिए टिप्स

1 पनीर घर पे ही बनाएं : ताजे दूध से बना पनीर अच्छा और हेल्दी होता है।

2 बच्चे टेस्ट के हिसाब से फ्लेवर बदले : कभी धनिया तो कभी चुकंदर मिलाएं।

3 तेल या मक्खन की जगह घी यूज करें : घी से बच्चों का का ब्रेन डेवलप होता हैं।

4 एक ही समय में ज्यादा नहीं दे : छोटे हिस्सों में खिलाए ताकि बच्चा आसानी से खा सके।

5 हेल्दी साइड डिश दे : जैसे कि दही, सूप या ताजे फलों का जूस।

निष्कर्ष :

बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना इतना भी मुश्किल नहीं है, जितना कि आप समझते हैं, बस उसे स्वादिष्ट तरीके से पेश करना आना चाहिए। पनीर पराठा एक ऐसा फूड है जिसमें टेस्ट, हेल्थ और एनर्जी तीनों का परफेक्ट मेल है। यह पनीर पराठा बच्चों को नाश्ते, लंच या डिनर में दिया जा सकता हैं।

इसमें मौजूदा प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट बच्चों के ग्रोथ, बोन स्ट्रेंथ और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top