
आपका सुबह का नाश्ता आपके पूरे दिन की ऊर्जा को तय करता है। सुबह मे हेल्दी नाश्ता करने से न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज्म सही रखता है, बल्कि यह आपके मूड को ठीक रखने के साथ ही आपके ऐक्टिविटी के लेवल को भी बढ़ाता है। इसलिए आज हम इस पोस्ट मे आपके लिए लेकर आए है _ 5 आसान और हेल्दी नाश्ते की रेसिपी, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है।
1.ओट्स उपमा (Oats Upma)
समय: 10 मिनट। सर्विंग 2
सामग्री:
- 1 कप ओट्स
- 2 हरि मिर्च
- 5/6 करी पत्ते
- 1 छोटा प्याज ( बारीक कटा हुआ)
- 1 कप मिक्स सब्जियां ( गाजर, मटर, शिमला मिर्च, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- थोड़ा तेल
- नमक ( स्वादानुसार)
- नींबू का रस
विधि:
- एक प्यान में ( 1 टिस्पून तेल गर्म करके ओट्स को हल्का सा भुने।
- दो टिस्पून तेल में प्याज, शिमला मिर्च और करी पत्ता तेल।
- सब्जियां डालकर 3 मिनट तक पकाए।
- अब ओट्स डालकर थोड़ा पानी डाल दे और 5 मिनट पकने दे।
- पकने के बाद ऊपर से निम्बू का रस
2. बेसन का चीला (Besan Chilla)

समय: 10 मिनट सर्विंग 2
सामग्री:
- 1 कप बेसन
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआं)
- 2 हरि मिर्च (बारीक कटी हुई)
- धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
- हल्दी
- नमक (स्वादानुसार)
- पानी (जरूरत नुसार)
विधी:
- सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके पतला घोल बनाए।
- तवा गर्म होने दे, फिर हल्का तेल (ब्रश से या चम्मच से) लगाएं।
- घोल को तवे पर चिले के तरह फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाए।
यह प्रोटीन से भरपूर है। ग्लूटेन_फ्री ऑप्शन।
3 मूंग दाल का पैनकेक

समय: 15 मिनट। सर्विंग 2
सामग्री:
- 1 कप मूंग दाल (भिगोई हुईं)
- 2 हरि मिर्च
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक (स्वादानुसार)
- सब्जियां
विधि:
- मूंग दाल को अच्छे से पीसकर घोल बना ले।
- घोल में मसाले और सब्जियां मिलाएं।
- अब गर्म तवे पर फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाए।
हाई प्रोटीन, लो फैट, वेट लॉस फ्रेंडली।
4. फ्रूट _ नट योगर्ट बॉउल

समय: 5 मिनट। सर्विंग 1
सामग्री:
- 1 कप दही (लो फैट)
- फल कटे हुए (केला, सेब, अनार)
- अखरोट, बादाम
- चिया सीड्स
विधि:
- 1 बॉउल में दही ले
- दही के ऊपर फल और नट्स रखें।
- अगर उपलब्ध है तो थोड़ा शहद भी डाल दें।
प्रोटीन + विटामिन + प्रोबायोटिक्स का जबरदस्त संगम।
5. वेज सैंडविच (Veg Sandwich)
समय: 5 मिनट। सर्विंग 1
सामग्री:
- 2 ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- उबली हुई सब्ज़ियां (गाजर, बींस, मटर)
- दही स्प्रेड/ हरि चटनी
- नमक (स्वादानुसार)
- काली मिर्च (पाउडर)
विधि:
- ब्रेड की एक स्लाइस पर चटनी लगाएं।
- उसपर सब्ज़ियां और मसाले डालें
- अब दूसरी स्लाइस लगाकर टोस्ट करके खाएं या बिना टोस्ट करके भी खा सकते है।
- क्विक एनर्जी + फाइबर + कम फैट।
निष्कर्ष:
इस पोस्ट मे बताई गई हेल्दी नाश्ते की रेसिपी को आप रोजाना कम समय में बिना किसी झंझट के बना सकते है। यह पौष्टिक होने के साथ_साथ स्वाद मे शानदार है। सुबह का हेल्दी नाश्ता_आपके दिन भर की ऊर्जा।
अब फटा_फट नाश्ता का मतलब होगा _स्वाद और सेहत, बिना Compromise।
FAQs :
1) सुबह का हेल्दी नाश्ता क्यों जरूरी है?
:- सुबह का हेल्दी नाश्ता आपकी पूरे दिन की ऊर्जा का स्त्रोत होता है, मेटाबॉलिज्म को सही रखता है, मूड को ठीक करता है और सक्रियता के स्तर को बढ़ाता है।
2) ओट्स उपमा बनाने में कितना समय लगता है और क्या सामग्री चाहिए?
:- ओट्स उपमा बनाने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है। इसमें 1 कप ओट्स, हरी मिर्च, करी पत्ते, बारीक कटा हुआ प्याज, मिक्स सब्जियां, तेल, नमक और नींबू का रस शामिल हैं।
3) बेसन का चीला कैसे बनाएं और इसे किन जरूरतों के लिए उपयुक्त माना जाता है?
:- बेसन का चीला बनाने के लिए सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पतला घोल बनाएं, फिर तवे पर फैलाकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक पका लें। यह प्रोटीन से भरपूर, ग्लूटेन-फ्री ऑप्शन है।
4) मूंग दाल का पेनकेक क्यों फायदेमंद होता है और इसे बनाने में कितनी देर लगती है?
:- मूंग दाल का पेनकेक हाई प्रोटीन, लो फैट, और वेट लॉस फ्रेंडली होता है। इसे बनाने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है, और यह स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से अच्छा विकल्प है।
5) फ्रूट और नट्स के साथ योगर्ट बाउल में क्या-क्या सामग्री शामिल हैं और इसे क्यों खाना चाहिए?
:- फ्रूट और नट्स के साथ योगर्ट बाउल में लो फैट दही, मौसमी फल, अखरोट, बादाम और चिया सीड्स शामिल हैं। यह प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स का अच्छा संयोजन है, जो पेट की सेहत और ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।
At Sehat Ki Rasoi, we love hearing from our community about healthy eating. Tried one of our quick breakfast recipes? Share your thoughts, tips, or any twists you added in the comments! Let’s motivate each other towards a healthier way of life!

These recipes are such a magical for weight management. To live healthy lifestyle 😉
Good👍