
वज़न घटाने के घरेलू उपाय __ Home Remedies for Obesity
आज की भागम भाग दिनचर्या के कारण होने वाली अनेक बीमारियों मे से एक है मोटापा। और यह पूरी दुनियां में महामारी की तरह बन गई है। भारत में 80 प्रतिशत लोग मोटापा के शिकार हैं। और फिर बहुत सी परेशानी की वजह बन जाता हैं ” मोटापा”. और फिर वज़न घटाना बहुत ज्यादा मुश्किल भी तो लगता है, लोगों को। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। आप चाहे तो कुछ आसान घरेलू उपाय है, जो रोज मर्रा की लाइफ में शामिल कर लेते है तो बिना किसी डाइटिंग के और बिना जिम गए भी मोटापा नामक महामारी से छुटकारा पा सकते है। और हेल्दी,फिट लाइफ जी सकते है। आइए जानते है 7 आसान और असरदार वजन घटाने के घरेलू उपाय
क्या हैं मोटापा? (What is Obesity?)
जब व्यक्ति के शरीर का वज़न, सामान्य से अधिक ज्यादा बढ़ जाता है। तब उसे मोटापा कहते हैं। आप रोज भोजन के रूप मे जितनी कैलोरी लेते हैं। और आपका शरीर उतनी कैलोरी घटाना ( खर्च) नहीं कर पाता है, तब अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप जमा होती हैं। और शरीर का वज़न बढ़ने लगता हैं।

एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पीने से पाचन नियंत्रण में रखता है। और मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता हैं।
फायदा:
फैट बर्निंग तेज होने के साथ _ साथ पेट हल्का फिल कराता हैं।
टिप:
अगर उपलब्ध हो, तो थोड़ा शहद मिला लें।
2. खाना खाने से पहले पानी पीना

आप जब भी खाना खाते है तब याने की हर खाने से आधा घंटा पहले एक ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे आपकी भूख नियंत्रण में रहेगी और आप जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाएंगे।
फायदा:
कैलोरी कंट्रोल में होगी और ओवर इटिंग से बचे रहेंगे।

वज़न बढ़ने का एक कारण चीनी हैं, जो आप रोज मर्रा में इस्तेमाल करते आ रहे है। इसे गुड़, शहद या स्टीविया यह नैचुरल ऑप्शन्स हैं जो आप आसानी से बदल सकते है।
फायदा:
इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा.
4. हर 2 घंटे बाद खाना खाएं

दिन मे 2 बार खाना खाने से अच्छा होगा अगर 4_5 बार थोड़ा _थोड़ा करके खाएं। इससे पाचन तंत्र एक्टिव रहता हैं। और फैट स्टोर नहीं होता।
फायदा:
ब्लड शुगर नियंत्रित रहता हैं और एनर्जी लेवल भी अच्छा होता हैं।
5. रात को जल्दी और हल्का खाएं

रात का खाना भारी और ज्यादा देर तक खाने से फैट बढ़ता है। कोशिश करें कि रात का डिनर हल्का ले और सोने से कम से कम दो घंटे पहले करें।
फायदा:
इससे पाचन ठीक रहकर पेट की चर्बी कम होती है।

वाक् करना सबसे अच्छा और असरदार व्यायाम है। सुबह या शाम में 30 मिनट तेज चलने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होने मे मदद करता हैं।
फायदा:
पूरे शरीर की एक्सरसाइज होकर फैट कम होता हैं।
7. स्ट्रेस और नींद पर ध्यान दें

नींद कम और तनाव ज्यादा लेने से हार्मोन असंतुलित होता हैं और फिर वज़न बढ़ाने लगता हैं।
फायदा:
अच्छी नींद लेने से नेचुरल तरीके से सेहत अच्छी बनी रहती हैं।
Bonus Tips:
- मीठे पेय (Soft Drinks) पीना बंद करें।
- रिफाइंड फूड की जगह Whole Grains ले।
- फाइबर और हरि सब्ज़ियां ज्यादा खाएं।
- टीवी देखते हुए खाना न खाएं।
निष्कर्ष :
अगर आप यह “वजन घटाने के घरेलू उपाय” को नियमित रूप से अपनाते है, तो वजन घटाने के लिए किसी एक्सरसाइज मशीन या महंगे _महंगे प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। “वजन घटाने के घरेलू उपाय” के अपनाते ही कुछ ही दिनों में आपको बदलाव दिखने लगेगा। इसलिए आज से ही एक _एक आदतें अपनाना शुरू कर दे और रोज अपना एक कदम आगे हेल्दी लाइफ की और बढ़ाएं।
FAQs:
1) मोटापा क्या है और यह कैसे होता है?
:- मोटापा तब होता है जब शरीर का वजन सामान्य से अधिक हो जाता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा हो जाती है और वज़न बढ़ने लगता है।
2) गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने का क्या फायदा है?
:- गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन नियंत्रित रहता है और मेटाबॉलिज्म की दर तेज होती है, जिससे फैट बर्निंग में मदद मिलती है।
3) खाना खाने से पहले पानी क्यों पीना चाहिए?
:- खाना खाते से आधा घंटा पहले पानी पीने से भूख नियंत्रित रहती है और ओवरइटिंग से बचा जाता है, जिससे कैलोरी की मात्रा भी नियंत्रित होती है।
4) चीनी को गुड़ या शहद से क्यों बदलना चाहिए?
:- चीनी का सेवन वज़न बढ़ने का कारण बनता है, इसलिए इसे गुड़, शहद या प्राकृतिक विकल्प से बदलना बेहतर होता है ताकि ब्लड शुगर स्थिर रहे।
5) वज़न घटाने के लिए रोजाना कौन-कौन सी आदतें अपनानी चाहिए?
:- रोजाना तेज कदमों से 30 मिनट चलना, नियमित समय पर हल्का और जल्दी खाना, पानी पीना, तनाव कम करना और अच्छी नींद लेना वज़न घटाने में मददगार होते हैं।
